फोटो गैलरी

Hindi Newsडायरिया का प्रकोप बढ़ा, सदर अस्पताल में आधा दर्जन मरीज भर्ती

डायरिया का प्रकोप बढ़ा, सदर अस्पताल में आधा दर्जन मरीज भर्ती

मौसम में गर्मी और नये अनाज के सेवन से डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। सदर अस्पताल के ओपीडी में दो दिनों में डायरिया के चार दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से एक दर्जन को आइसोलेशन...

डायरिया का प्रकोप बढ़ा, सदर अस्पताल में आधा दर्जन मरीज भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 10 Apr 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में गर्मी और नये अनाज के सेवन से डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। सदर अस्पताल के ओपीडी में दो दिनों में डायरिया के चार दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से एक दर्जन को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वार्ड में सोमवार को आधा दर्जन मरीजों का इलाज हो रहा था।

ताजा और हल्का खाना खाएं:

सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नवीन कुमार बताते हैं कि मौसम में गर्मी व नया अनाज खाने से डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे बचने के लिए भरपूर पानी पीये, नींबू, बेल का शरबत पीये। ताजा और हल्का खाना खाएं। एक बार में भरपूर भोजन नहीं करना चाहिए। फास्ट फूड व ज्यादा तेल मसाला वाला खाना खाने से बचें। दस्त लगने पर ओआरएस का घोल अवश्य लें। अधिक परेशानी होने तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।

ये मरीज हैं भर्ती:

आमगोला की 50 वर्षीया सुमाला देवी, सदर अस्पताल रोड के 25 वर्षीय रमेश मंडल, कल्याणी चौक केदारनाथ रोड की 21 वर्षीया राजकुमारी देवी, बैरिया के सुरेश राम का बेटा 12 वर्षीय राहुल कुमार, भगवानपुर के 20 वर्षीय महेश कुमार, बालूघाट के 25 वर्षीय सीताराम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें