फोटो गैलरी

Hindi Newsनशे की हालत में ससुराल में की तोड़फोड़, एफआईआर

नशे की हालत में ससुराल में की तोड़फोड़, एफआईआर

नगर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर मोहल्ला से मंगलवार की रात नशे की हालत में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के प्रफुल्ल कुमार सिंह व उत्तम कुमार सिंह के रूप में की...

नशे की हालत में ससुराल में की तोड़फोड़, एफआईआर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Nov 2016 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर मोहल्ला से मंगलवार की रात नशे की हालत में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के प्रफुल्ल कुमार सिंह व उत्तम कुमार सिंह के रूप में की गयी है। मामले में प्रफुल्ल की पत्नी प्रियंका सिंह ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसका उसके पति से परिवारीक विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज है। विवाद के कारण वह कुछ दिनों से सिकन्दरपुर स्थित मायके में रहती है। मंगलवार की रात करीब दस बजे उसके पति प्रफुल्ल व उत्तम सिंह उसके मायके पहुंचे और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर घर में तोड़फोड़ की। साथ में लवली सिंह भी थी। सभी ने मेरे पिता, मां व भाई के साथ मारपीट भी की। प्रफुल्ल ने परिवार के सभी लोगों की हत्या की धमकी भी दी है। नगर थानेदार ने बताया कि दो अलग-अलग मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। एक प्रियंका द्वारा करायी गई मारपीट व तोड़फोड़ की है तो दूसरी शराब पीने के मामले में दर्ज की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें