फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवा वर्ग की पूरा करेगा डिजिटल इंडिया का सपना

युवा वर्ग की पूरा करेगा डिजिटल इंडिया का सपना

नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा मंडल सिमरा की देखरेख में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केशोपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें केंद्र के...

युवा वर्ग की पूरा करेगा डिजिटल इंडिया का सपना
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा मंडल सिमरा की देखरेख में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केशोपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें केंद्र के रवीन्द्र कुमार पांडेय ने जनधन योजना, मुद्रा योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महादलित मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राम ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना देश का युवा वर्ग ही साकार कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दिनेश कुमार पुष्पम ने की। मौके पर जिला पार्षद रवीन्द्र कुमार राय, स्वामी विवेकानंद मंडल के सचिव रितेश, नीतीश, मनोज पासवान, बब्लू तिवारी, अशोक राय, गुलशन कुमार शाह, छोटू, अक्षय कुमार सिंह, राकेश रौशन, राजकुमार,अनिल कुमार थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें