फोटो गैलरी

Hindi Newsअगलगी में छह घर जले, बालक झुलसा

अगलगी में छह घर जले, बालक झुलसा

अहवर कुडिया मांझी बस्ती में शुक्रवार के दोपहर खाना बनाने के क्रम में हुई अगलगी में छह झोपड़िया जलकर नष्ट हो गयी। इसमें लाखों रुपये मूल्य की सम्पति का नुकसान हो गयी। पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने...

अगलगी में छह घर जले, बालक झुलसा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Mar 2017 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अहवर कुडिया मांझी बस्ती में शुक्रवार के दोपहर खाना बनाने के क्रम में हुई अगलगी में छह झोपड़िया जलकर नष्ट हो गयी। इसमें लाखों रुपये मूल्य की सम्पति का नुकसान हो गयी।

पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने बताया कि अगलगी में प्रदीप मांझी का पुत्र अजीत कुमार (5 वर्ष) बुरी तरह झुलस गया। अगलगी में बाबू लाल मांझी,नंद लाल मांझी सरयुग मांझी, प्रदीप मांझी और नगीना मांझी का घर जल गया। ग्रमीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मुखिया पति बाबू लाल प्रसाद ने बताया कि पछिया हवा के कारण आग एक घर से दूसरे घर में फैलते गया। इसमें कपड़े, अनाज, बर्तन व चांदी के गहना शामिल है।

अगलगी में प्रदीप मांझी का पुत्र अजीत मांझी के पीठ पर छप्पर गिर गया। इससे उसका पीठ जल गया। स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज कराया गया। अगलगी के कारण पूरे गावं में अफरातफरी का महौल रहा। मुखिया पति की सूचना पर सीओ वीरेंद्र मोहन अपने सहकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व नुकसान का जायजा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें