फोटो गैलरी

Hindi Newsइन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

कई बार हम ऐसी चीजें एक साथ खाते हैं जो हमें स्वाद में अच्छी लगती हैं लेकिन शरीर के लिए वो काफी नुकसानदायक साबित होती हैं।  हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो चीज़ और मीट, खाने के साथ जूस, योगर्ट और

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 Sep 2016 11:52 AM

कई बार हम ऐसी चीजें एक साथ खाते हैं जो हमें स्वाद में अच्छी लगती हैं लेकिन शरीर के लिए वो काफी नुकसानदायक साबित होती हैं।  हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो चीज़ और मीट, खाने के साथ जूस, योगर्ट और फल एक साथ खाने से बचना चाहिए। जानें ऐसे ही कुछ फूड कॉम्बिनेशन के बारे में:

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं 1 / 6

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

चीज़ और मीट
चीज़ और मीट से बनी खाने के डिश जैसे चीज और मीट ऑमलेट, चीज़ी मीटबॉल्स को एक साथ न खाएं। दरअसल इन दोनों में प्रोटीन काफी हाई होता है। यही वजह है कि इसे पचाने में काफी पेरशानी होती है। इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से बचना चाहिए।  

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं 2 / 6

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

फूड -पानी या जूस
खाने के साथ कभी भी पानी या जूस नहीं लेना चाहिए। खाना खाने के दौरान पानी या जूस लेने पर यह पेट में मौजूद एसिड को कमजोर करता है और उऩके प्रभाव को कम करता है। इस वजह से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स टूट नहीं पाते। इसलिए खाना खाने से 10 मिनट पहले पानी पी लें।

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं 3 / 6

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

योगर्ट के साथ फल
योगर्ट के साथ अगर आप फल खाते हैं तो इससे टॉक्सिन, कोल्ड और एलर्जी का खतरा बना रहता है। दरअसल योगर्ट में काफी मात्रा में बैक्टिरिया होते हैं जो फलों में मौजूद शुगर के हिसाब से एक्ट करते हैं।

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं 4 / 6

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

मछली के साथ दही
हेल्थ एक्सपर्ट क मानें तो किसी भी गर्म चीज के साथ दही को नहीं खाना चाहिए। मछली की तासीर गर्म होती है, इसलिए मछली के साथ दही खाने के लिए मना किया जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो इसे एलर्जी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं 5 / 6

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं

दही और फल  
दही और फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों में अवग-अलग एंजाइम होने के कारण ये पचने में मुश्किल होते हैं।

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं 6 / 6

इन चीजों को भूलकर भी एक साथ न खाएं