फोटो गैलरी

Hindi Newsशरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अखरोट

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अखरोट

अखरोट काफी पसंद किया जाता है। लोग जितने चाव से इसे  खाते हैं उतना ही यह सेहतमंद भी है। शरीर में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं।  यह...

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अखरोट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

अखरोट काफी पसंद किया जाता है। लोग जितने चाव से इसे  खाते हैं उतना ही यह सेहतमंद भी है। शरीर में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं। 

यह हैं अखरोट खाने के फायदे
अखरोट रोज खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है। शरीर में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इससे हम कम बीमार पड़ते हैं। यह शरीर के  मेटाबोलिज्‍म भी दुरुस्‍त करता है। 
अखरोट खाने से मोटापे के शिकार लोगों का लाभ मिलता है। इसके सेवन से वजन कम होता है। कसरत करने के साथ अगर अखरोट खाया जाए तो ज्यादा फायदा होता है।
अखरोट खाने से हृदय ठीक रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो दिल को सेहतमंद बनाए रखता है। एंटी ऑक्सीडेंट से हमें ऊर्जा भी मिलती है। 
अखरोट खाने से दिमाग तेज बनता है इसीलिए इसे ब्रेन टानिक भी कहते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होने ही वजह से यह दिमाग स्वस्थ रखता है।

विटामिन सी से भरपूर कीवी रखे डिप्रेशन से दूर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें