फोटो गैलरी

Hindi Newsthese two star will play main role aashiqui 3

तो 'आशिकी 3' में दिखेगी ये जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रितिक रौशन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। गौरतलब है कि 'आशिकी 3' के लिए रितिक फाइनल हो चुके थे लेकिन उनकी हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण और सोनम...

तो 'आशिकी 3' में दिखेगी ये जोड़ी
एजेंसीSun, 13 Mar 2016 10:35 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रितिक रौशन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। गौरतलब है कि 'आशिकी 3' के लिए रितिक फाइनल हो चुके थे लेकिन उनकी हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच खींचातानी चल रही है।


        
इस बीच चर्चा हुई कि यह रोल सोनम कपूर निभाएं लेकिन बात नहीं बन सकी। फिल्म को निर्देशित करने के लिए अमित शर्मा को अप्रोच किया गया है। अमित शर्मा ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'तेवर' के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है।  

बता दें कि आलिया बॉलीवुड में रितिक रौशन और रणबीर कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। आलिया, रणबीर के साथ जहां तीन फिल्में कर रही हैं। और 'आशिकी-3' वह में रितिक के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल माना जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें