फोटो गैलरी

Hindi NewsOMG! उल्टी की कीमत भी 7 लाख हो सकती है

OMG! उल्टी की कीमत भी 7 लाख हो सकती है

आपको जानकर हैरानी होगी कि यूके में वेल मछली की उल्टी की नीलामी हो रही है। यही नहीं वेल मछली की इस उल्टी की कीमत 7 लाख रुपये तक जा सकती है। यह अपने तरह की पहली ऐसी नीलामी होगी। नीलामी में वेल मछली...

OMG! उल्टी की कीमत भी 7 लाख  हो सकती है
एजेंसीTue, 08 Sep 2015 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

आपको जानकर हैरानी होगी कि यूके में वेल मछली की उल्टी की नीलामी हो रही है। यही नहीं वेल मछली की इस उल्टी की कीमत 7 लाख रुपये तक जा सकती है।

यह अपने तरह की पहली ऐसी नीलामी होगी। नीलामी में वेल मछली की उल्टी में निकलने वाले एक पदार्थ की बोली लगाई जाएगी। अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 7 लाख रुपये तक जा सकती है।

वेल मछली की उल्टी यूके में एक कुत्ते को टहलाने आए एक व्यक्ति को मिली है। असल मामला यह है कि उल्टी में एंबरग्रीस नाम का एक सुगंधित मोमनुमा पदार्थ होता है जिसका इस्तेमाल इत्र बनाने में किया जाता है।  इससे पहले यह पदार्थ  नॉर्थ वेल्स में पाया गया था।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि एंबरग्रीस का वजन करीब एक किलो का है और यह 8 इंच चौड़ा और 6 इंच लंबा है और यह समुद्र के किनारे पर आने से पहले दशकों तक समुद्र में तैरता रहा।   नीलामकर्ता का कहना है कि एंबरग्रीस के हर एक ग्राम काफी महंगा है और इसकी कीमत सोने के बराबर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें