फोटो गैलरी

मेष : वाहन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर धन व्यय। आशा-निराशा के भाव। माता का सान्निध्य-सहयोग मिलेगा। वृष : लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति। परिवार में सुख-शांति। परिवार के साथ...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 Jun 2015 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : वाहन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर धन व्यय। आशा-निराशा के भाव। माता का सान्निध्य-सहयोग मिलेगा।

वृष : लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति। परिवार में सुख-शांति। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा।

मिथुन : वैसे तो मानसिक शांति रहेगी, पर कार्यों में परिश्रम की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।

कर्क : अध्ययन में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा।

सिंह : नौकरी के लिए साक्षात्कारादि के सार्थक परिणाम। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

कन्या : सुस्वादु खान-पान में रुचि। मित्रों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता। यात्राएं बढ़ेंगी।

तुला : जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक शांति। घर की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। चिड़चिड़ापन। आय में अवरोध आ सकते हैं, लेकिन आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

धनु : रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद। परिवर्तन की भी संभावना। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : नौकरी में कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। आय में यथोचित वृद्धि होगी। संपत्ति से आय होगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

कुंभ : नौकरी में परेशानियों का सामना करना पडे़गा। इच्छा विरुद्ध कार्यभार वृद्धि और स्थान परिवर्तन की भी संभावना।

मीन : नौकरी में कार्यक्षेत्र विस्तार के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना। वाणी में सौम्यता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें