फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : रहन-सहन असुविधाजनक रहेगा। धार्मिक सत्संगादि में समागम के लिए धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वृष : परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वैसे तो मानसिक शांति, फिर भी...

आज का राशिफल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Jun 2015 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : रहन-सहन असुविधाजनक रहेगा। धार्मिक सत्संगादि में समागम के लिए धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष : परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वैसे तो मानसिक शांति, फिर भी भावनाओं को वश में रखें।

मिथुन : नौकरी में अफसरों का सहयोग, पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।  आय में परिवर्तन की संभावना नहीं।

कर्क : मानसिक शांति। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। उच्च शिक्षा या शोधादि कार्यों के लिए विदेश गमन के योग बन रहे हैं।

सिंह : नौकरी में तरक्की की संभावना। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या : मानसिक शांति। बौद्धिक कार्यों व लेखनादि से धन प्राप्ति के साधन विकसित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला : मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी।

वृश्चिक :  संतान सुख में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवर्तन की संभावना।

धनु : नौकरी में कठिनाइयों का सामना। भाइयों के साथ देशाटन पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगा।

मकर : संतान की ओर से सुखद समाचार। दाम्पत्य सुख में वृद्धि। लेखनादि व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि।

कुंभ : वैसे तो वाणी में सौम्यता रहेगी, पर जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग।

मीन : शांति-प्रसन्नता का भाव। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें