फोटो गैलरी

Hindi Newsदुनिया की सबसे ऊंची चोटी की सफाई करेगा भारतीय दल

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की सफाई करेगा भारतीय दल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट तक पहुंचेना वाला है। सेना का 34 सदस्यीय एक पर्वतारोही दल एवरेस्ट पर सफाई अभियान चलाने की तैयारी में है। इस दौरान यह...

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की सफाई करेगा भारतीय दल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Apr 2015 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट तक पहुंचेना वाला है। सेना का 34 सदस्यीय एक पर्वतारोही दल एवरेस्ट पर सफाई अभियान चलाने की तैयारी में है। इस दौरान यह दल चोटी की ढलानों पर पर्वतारोहयों द्वारा छोड़े गए कचरों की सफाई करेगा। 

चोटी पर भारतीय फतह की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सैन्य दल इस अभियान की शुरुआत करेगा। सैन्य प्रशिक्षण निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि 50 वर्ष पहले कैप्टन (लेफ्टिनेंट कमांडर) एम.एस. कोहली की अगुवाई में एक भारतीय दल पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ने कामयाब रहा था। मेजर ए.एस. चीमा एवरेस्ट चढ़ने वाले पहले भारतीय बने थे। इसी अवसर पर यह स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। पर्वतारोहियों की यह टीम चार अप्रैल को काठमांडू के लिए रवाना होगी। इस टीम में छह अफसर समेत 24 अन्य रैंक के सदस्य शामिल हैं।

कैसे लगता है कचरे का ढेर
चढ़ाई के दौरान पर्वतारोही अकसर माउंट एवरेस्ट पर तंबू, स्लीपिंग बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि छोड़ देते हैं। कई बार तो पर्वतारोहियों के शव वहीं रह जाते हैं और उन्हें नीचे नहीं लाया जाता।

एक महीने का अभियान
स्वच्छ एवरेस्ट मिशन के लिए 30 दिन निर्धारित किए गए हैं। टीम, पर्वतारोहियों द्वारा पूर्व में छोड़े गए कचरे की सफाई करेगी। चोटी पर 17,770 फुट की ऊंचाई पर आधार शिविर बनाया गया है।

सपने को साकार करेंगे
दो बार ऐसे अभियान की अगुवाई कर चुके मेजर रणवीर सिंह ने कहा, यह दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि माउंट एवरेस्ट को दुनिया का सबसे ऊंचा कूड़ा घर भी कहा जाने लगा है। सब जगह सफाई अभियान चलाकर हमें प्रधानमंत्री के सपने को आगे बढ़ाना है। इसमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें