फोटो गैलरी

Hindi NewsPHOTOS: पाताल लोक के राजा यमराज की भारत में यहां होती है पूजा

PHOTOS: पाताल लोक के राजा यमराज की भारत में यहां होती है पूजा

हिंदू धर्म में कहा गया है कि मरने के बाद मनुष्य को एक न एक दिन यमराज के पास जाना ही है लेकिन क्या जानते हैं कि आप जीवित रहकर भी यमराज तक पहुंच सकते हैं।   जी हां, चौंकने की जरूरत नहीं है,...

PHOTOS: पाताल लोक के राजा यमराज की भारत में यहां होती है पूजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Jun 2016 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में कहा गया है कि मरने के बाद मनुष्य को एक न एक दिन यमराज के पास जाना ही है लेकिन क्या जानते हैं कि आप जीवित रहकर भी यमराज तक पहुंच सकते हैं।

 

जी हां, चौंकने की जरूरत नहीं है, आपको बताएं कि उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर के डाकपत्थर में यमराज का मंदिर बना है और यहां आकर आप यमराज के दर्शन कर सकते हैं।

इस मंदिर में आप न केवल यमराज के दर्शन कर मन्नतें मांग सकते हैं, अपितु उनकी बहन, मां यमुना और सचिव चित्रगुप्त की भी पूजा अर्चना कर सकते हैं।

मौत के देवता यमराज का नाम लेते ही लोग डरते हैं, पूजा-अर्चना करना तो दूर की बात है। शायद यही खौफ है कि देश में भगवान यमराज का हिमाचल के भरमौर को छोड़कर कहीं भी मंदिर नहीं है और यहां भी श्रद्धालु जाने से बचते हैं।

कैसे हुआ मंदिर का निर्माण
इस सब के बावजूद दीनबंधु चैरिटेबल ट्रस्ट रुड़की के संस्थापक महावीर प्रसाद गुप्ता ने डाकपत्थर में यमराज के मंदिर का निर्माण करवाया है। उनकी मानें तो उन्हें मार्च 2015 में मां दुर्गा सपने आई, जिन्होंने उन्हें मंदिर बनाने के निर्देश दिए।

यमुना के तट पर बने इस मंदिर में यमराज की मूर्ति के साथ उनकी बहन यमुना और सचिव चित्रगुप्त की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। 

यहां के लोग भी भगवान यमराज के इस मंदिर को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि राज्य में भगवान यमराज का यह पहला मंदिर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें