फोटो गैलरी

Hindi Newsनवरात्रि पर घर में बनाएं साबूदाना वड़े

नवरात्रि पर घर में बनाएं साबूदाना वड़े

साबूदाना वड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें घर में बनाना बहुत ही आसान है इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़े चाव से खाते है। व्रत के दिनों में आप इसे घर में बना सकती है। तो आइए जानते है कैसे बनाते

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 12:15 PM

साबूदाना वड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें घर में बनाना बहुत ही आसान है इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़े चाव से खाते है। व्रत के दिनों में आप इसे घर में बना सकती है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है साबूदाना वड़ा: 

सामग्री 
साबूदाना - 1 कप (2 घंटे भिगे हुए)
आलू  -  4 
मूंगफली के दाने -  आधा कप
हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
हरा धनियां - थोड़ी बारीक कटी 
नमक - स्वादानुसार 
तेल - तलने के लिए

अगली स्लाइड में जाने इसे बनाने की विधि

नवरात्रि पर घर में बनाएं साबूदाना वड़े1 / 2

नवरात्रि पर घर में बनाएं साबूदाना वड़े

विधि 

सबसे पहले साबुदाना को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दीजिए। अब मूंगफली के दाने, भुनकर, छिलका उतारकर दरादरा पीस लें। आलू को उबालकर बारीक कर लें।

भीगे हुए साबूदाने में मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिए। अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। मिश्रण से थोड़ा सा निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़ा को गरम तेल में डालिये। अब पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिए। इसी तरह सारे वड़े बनाकर तैयार कर लीजिए।

आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं।  गरमा गरम साबूदाना वड़े, हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

पढ़े और भी स्वादिष्ट व्यंजन यहां

नवरात्रि पर घर में बनाएं साबूदाना वड़े2 / 2

नवरात्रि पर घर में बनाएं साबूदाना वड़े