फोटो गैलरी

Hindi Newsसाप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

पढ़ें क्या कहते हैं 1 जनवरी से 7 जनवरी तक आपके सितारे मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) धैर्यशीलता में कमी आएगी। भावनाओं को वश में रखें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Jan 2017 01:39 AM

पढ़ें क्या कहते हैं 1 जनवरी से 7 जनवरी तक आपके सितारे

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)1 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)

धैर्यशीलता में कमी आएगी। भावनाओं को वश में रखें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सान्निध्य व सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)2 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)3 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

मिथुन (21 मई-21 जून)
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। संयत रहने का प्रयास करें। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)4 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

 

कर्क (22 जून-23 जुलाई)
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। अचानक धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)5 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, पर धैर्य में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन संभव है। सेहत के प्रति सचेत रहें। यात्राएं बढ़ सकती हैं।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)6 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार-विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)7 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बावजूद आय में कमी रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)8 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

 

वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)9 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

 

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, पर मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार में आपसी सहयोग में कमी आ सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)10 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

 

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
मन शांत व प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)11 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा। वाहन सुख बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्राओं में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)12 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)

 

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
मानसिक शांति रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)13 / 13

साप्ताहिक भविष्यफल (1 जनवरी से 7 जनवरी 2017)