फोटो गैलरी

Hindi NewsOMG! 5 बार काटा सांप, फिर भी जिंदा है ये लड़की, जानिए कैसे

OMG! 5 बार काटा सांप, फिर भी जिंदा है ये लड़की, जानिए कैसे

बौद्धनगर में अपने नाना के घर रह रही एक किशोरी को जहरीले सर्प ने पांच बार डसा पर किशोरी की जान नहीं ले सका। बार-बार सांप के डसने से जहां परिजन भयभीत हैं वहीं मोहल्ले के लोग तरह-तरह की अनहोनी की आशंका...

OMG! 5 बार काटा सांप, फिर भी जिंदा है ये लड़की, जानिए कैसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Oct 2016 08:36 AM
ऐप पर पढ़ें

बौद्धनगर में अपने नाना के घर रह रही एक किशोरी को जहरीले सर्प ने पांच बार डसा पर किशोरी की जान नहीं ले सका। बार-बार सांप के डसने से जहां परिजन भयभीत हैं वहीं मोहल्ले के लोग तरह-तरह की अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। कुछ तांत्रिकों का कहना है कि सांप पूर्व जन्म के प्रतिशोध का बदला ले रहा है।

बौद्धनगर में अपने नाना रामकिशोर राठौर के यहां उसके बेटी की पुत्री प्रीती रहती है। तीन साल पहले उसे पैतृक गांव मिश्रनपुर्वा में एक जहरीले नाग ने दो बार डसा। किशोरी को जिला अस्पताल में इलाज से बचा लिया गया। घटना से घबराए परिजनों ने किशोरी को नाना के घर तिर्वा भेज दिया, मगर नाग ने उसका यहां भी पीछा नही छोड़ा। छह महीने बाद फिर उसी नाग ने किशोरी को डस लिया। अस्पताल में उसकी जान बच गई

तीन महीना पहले उसी नाग ने किशोरी को फिर डसा मगर उसे बचा लिया गया। उधर परिजनों का कहना है कि 13 वर्षीय प्रीती को सांप पांच बार काट चुका है। बुधवार को किशोरी को उसी नाग ने फिर डस लिया। परिजनों कई तांत्रिकों को बुलवाया और सांप को भगाने का प्रयास किया। उधर तांत्रिकों का कहना है कि सांप किसी पूर्व जन्म के प्रतिशोध का बदला ले रहा है। कई बार परिजनों ने सांप को मारने का प्रयास भी किया, पर वह बच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें