इस नवरात्रि करो गरबा, घटाओ कैलोरी
उत्सवों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में ज्यादा कैलोरी वाला खानपान भी आम बात है। पर इस दुर्गा पूजा जब पंडाल में जाएं, तो जितना खाएंगे, उसकी कैलोरी गरबा या डांडिया में खुशी-खुशी बर्न भी कर सकते...
उत्सवों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में ज्यादा कैलोरी वाला खानपान भी आम बात है। पर इस दुर्गा पूजा जब पंडाल में जाएं, तो जितना खाएंगे, उसकी कैलोरी गरबा या डांडिया में खुशी-खुशी बर्न भी कर सकते हैं।
धीमे से तेज होता जाता है गरबा
खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स, हंसी-खुशी का माहौल और डांडिया या गरबा सॉन्ग। फटाफट इसमें शामिल हो जाइए। मन की सेहत तो दुरुस्त हो ही जाएगी, तन से कैलोरी भी घटेगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गरबा के विभिन्न स्टेप्स इसे एक शानदार वर्कआउट के तौर पर भी पेश करते हैं। इसकी खास बात है कि गाना धीमी लय से फिर रफ्तार पकड़ता है। लेकिन स्टेप्स एक जैसे ही रहते हैं। देखने में यह बहुत आसान लगता है। जब डांस करेंगे तो आपको मजा भी खूब आएगा, लेकिन बता दें कि आप एक घंटा अगर डांडिया या गरबा कर रहे हैं, तो अंदाजन 400 से 600 कैलोरी तक बर्न करने का चांस है।
क्या कहने भंगड़ा के
वैसे तो भंगड़ा पंजाब का लोकनृत्य है, लेकिन इसकी मस्ती ने इसे भारत के हरेक उत्सव का हिस्सा बना दिया है, फिर चाहे वह लोहड़ी हो, होली हो या कि दुर्गा पूजा का सेलिब्रेशन। बस हाथ उठा कर भंगड़ा के खास अंदाज में एक घंटा डांस कर लीजिए। एक घंटे का भंगड़ा कम से कम 300-400 कैलोरी बर्न करा सकता है।