फोटो गैलरी

Hindi Newsये है दुनिया के सबसे महंगे 10 फूल, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप! 

ये है दुनिया के सबसे महंगे 10 फूल, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप! 

आज की दुनिया में किसी ऐसी वस्तु को ढुंढना जिसकी कोई कीमत नहीं हो वास्तव में यह असमान्य बात है। लेकिन हम आपको ऐसे दुर्लभ फूल के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत लगाना वाकई कठीन है। जी हां, हम...

ये है दुनिया के सबसे महंगे 10 फूल, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप! 
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Jun 2016 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

आज की दुनिया में किसी ऐसी वस्तु को ढुंढना जिसकी कोई कीमत नहीं हो वास्तव में यह असमान्य बात है। लेकिन हम आपको ऐसे दुर्लभ फूल के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत लगाना वाकई कठीन है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विश्व के 10 ऐसे फूलों की जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.....

1. कदूफूल
कदुफूल एक ऐसा फूल है जिसे तोडने पर एक या दो घंटे से ज्यादा बचाकर नहीं रखा जा सकता। इस दुर्लभ फूल की कीमत के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है, इस फूल की कीमत को अमूल्य माना गया है। 

2. जूलियट गुलाब 

जूलियट गुलाब को विश्व का सबसे खूबसूरत गुलाब माना गया है, बाजार में इस फूल की कीमत 15.8 मिलियन डालर है। 

3. शेन्ज़ेन नन्के आर्किड 

आर्किड प्रजाति के इस दुर्लभ सदस्य को खिलने के लिए एक जगह से दुसरे जगह आसानी से लेकर जा सकते हैं।  बाजार में इस फूल की कीतम  200,000 डालर है।

4. किना आर्किड गोल्ड 

किना आर्किड गोल्ड विशेष रुप से मलेशिया के किनाबालू नेशनल पार्क पाया जाता है। खासतौर पर यह फूल मई और अप्रैल महीने में विकसित होता है। बाजार में इस फूल की कीमत 6,000 डालर है। 

5. शेफरन क्राश 
यह फूल मसालों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस फूल की कीमत वजन द्वारा तय की जाती है। बताते चलें कि 500 ग्राम मसाले की उत्पदन के लिए 80,000 फूलों की जरुरत होती है। बाजार में इस फूल की कीमत 1500 प्रति पाउंड है। 

6. टूलिप बल्ब 

मुख्य रूप से अपने 'रंग और दुर्लभता के कारण यह फूल हमेशा से लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बना हुआ है। बाजार में इसकी कीमत 5,700 डालर है। 

7. ग्लोरोसिया 

गहरे लाल रंग, पीले और हरे रंग में उपलब्ध इस फूल की कीमत 10 डालर प्रति ब्लूम है। 

8. हाइड्रेंजिया 
हाइड्रेंजिया फूल रंग बिरेंगे गुच्छों में दिखने वाला फूल है, बाजार में इसकी कीमत 6.50 डालर प्रति ब्लूम है। 

9. लिली आफ वैली  

प्यार से इस फूल को "आवर लेडी टीयर्स" कहा जाता है, यह एक सुगंधित फूल। बाजार में इस फूल की कीमत 15 डालर प्रति गुच्छा है। 

10. लिसिअंथुस

गहरे बैंगनी रंग के इस फूल को कागज के फूल के रूप में जाना जाता है। बाजार में इसकी कीमत 10 डालर से  लेकर 35 डालर प्रति बंच है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें