फोटो गैलरी

Hindi News9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू

9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू

कटियारी पंचायत अंतर्गत संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग पर कपड़ा पतघाघर में 9 दिवसीय श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार को यज्ञ स्थल से सैकड़ों कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा...

9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

कटियारी पंचायत अंतर्गत संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग पर कपड़ा पतघाघर में 9 दिवसीय श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया।

बुधवार को यज्ञ स्थल से सैकड़ों कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर महानय नदी पहुंची जहां कलश में पवित्र जल भरने के साथ-साथ आचार्य जयदेव जी महराज द्वारा भूमि पूजन कराया गया।

इसके बाद कलश शोभा यात्रा बिरजपुर,पतघाघर, खपड़ा आदि गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कन्याओं का स्थानीय महिलाओं द्वारा पूजन किया गया।

महायज्ञ काशी के पंडित श्यामाकांत ओझा, पंडित श्यामा किशोर पांडे, पंडित ओमप्रकाश उपाध्याय, धनंजय तिवारी, विद्यानंद उपाध्याय, आचार्य विजेंद्र पांडे, पंडित मदन मोहन तिवारी ने संपन्न कराया। महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सचिव महेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, दिवाकर सिंह, सुरेश यादव, गिरिश यादव, छोटेलाल यादव सुनील चौबे,मनीष सिंह, टुन्ना सिंह,सीताराम यादव योगदान कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें