फोटो गैलरी

Hindi Newsकहलगांव में 42 किमी लंबी मानव श्रृंखला में शामिल होंगे 35 हजार लोग

कहलगांव में 42 किमी लंबी मानव श्रृंखला में शामिल होंगे 35 हजार लोग

वीरगंज जेल में कैदियों के बीच हुई चाकूबाजी में पांच कैदी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है, जिसे काठमांडू रेफर किया गया है। शेष को इलाज के बाद फिर से कारागार में भेज दिया गया है। घटना रविवार रात की है।...

कहलगांव में 42 किमी लंबी मानव श्रृंखला में शामिल होंगे 35 हजार लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Dec 2016 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरगंज जेल में कैदियों के बीच हुई चाकूबाजी में पांच कैदी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है, जिसे काठमांडू रेफर किया गया है। शेष को इलाज के बाद फिर से कारागार में भेज दिया गया है। घटना रविवार रात की है।

घटना की पुष्टि पर्सा जिला के डीएसपी चक्रराज जोशी ने की है। उन्होंने बताया कि रौतहट के पिपरिया गांव निवासी वनिलाल पंडित ने वीरगंज के घरिअर्वा निवासी राजन बनिया की गर्दन पर दो बार चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने बीच-बचाव करने गए बंदी बृजकिशोर शर्मा, आरिफ मियां, दीपेन्द्र सुमन और जयराम लामा को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राजन बनिया की हालत गंभीर देख नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल से काठमांडू रेफर किया गया है। शेष को इलाज के बाद पुन: कारागार में ले जाया गया। कारागार में ही उनका उपचार होगा। उन्होंने बताया कि वनिलाल पंडित को तीन माह पूर्व झापा के झुन्नू कारागार से वीरगंज जेल लाया गया था।

वहीं कैदियों का कहना है कि राजन बनिया और आरोपित कैदी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उक्त घटना घटी। विवाद किस बात के लिए हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। आरोपित कैदी सशस्त्र भूमिगत संगठन जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा का कमांडर था, जिसपर सैकड़ों लोगों से चंदा और रंगदारी वसूली के मामले हैं।

पुलिस की मानें तो आरोपित कैदी का मानसिक संतुलन खो चुका है। इस घटना के बाद से कारागार में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें