फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल में मधेसी मोर्चा व नेकपा एमाले के कार्यकर्ताओं में झड़प

नेपाल में मधेसी मोर्चा व नेकपा एमाले के कार्यकर्ताओं में झड़प

मोर्चा ने एमाले के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया विफलपूरे मधेस क्षेत्र में जगह-जगह हुआ विरोध प्रदर्शननिकाय चुनाव के विरोध में सड़क पर उतरा मोर्चापर्सा जिले के क्षेत्र नंबर 4 के भेड़िहारी में रविवार को...

नेपाल में मधेसी मोर्चा व नेकपा एमाले के कार्यकर्ताओं में झड़प
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मोर्चा ने एमाले के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया विफल

पूरे मधेस क्षेत्र में जगह-जगह हुआ विरोध प्रदर्शन

निकाय चुनाव के विरोध में सड़क पर उतरा मोर्चा

पर्सा जिले के क्षेत्र नंबर 4 के भेड़िहारी में रविवार को नेकपा एमाले द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा ने विफल कर दिया। इस दौरान मोर्चा व एमाले कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित की।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र नंबर 4 के नेकपा एमाले के पूर्व सांसद प्रद्युम्न चौहान के नेतृत्व में भेड़िहारी चौक पर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था। मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर पहुंच टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी भी की। इसका विरोध करने पहुंचे एमाले कार्यकर्ता मोर्चा के कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गयी। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। पोखरिया लंगड़ी पुलिस ने स्थिति को संभाला। मोर्चा के भारी विरोध के कारण नेकपा एमाले को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। विरोध करने वालों में संघीय समाजवादी फोरम के केंद्रीय सदस्य व पूर्व मंत्री करिमा बेगम, सद्भावना पार्टी के जिलाध्यक्ष इमदाद गद्दी उर्फ सुग्गा, ईश्वर यादव सहित मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें