फोटो गैलरी

Hindi Newsबेितया के बाल वैज्ञानिक आशीष ने प्रतिभा से किया प्रभावित

बेितया के बाल वैज्ञानिक आशीष ने प्रतिभा से किया प्रभावित

बाल दिवस पर खासनेशनल स्तर पर इंस्पायर्ड अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन11 से 13 दिसंबर तक दिल्ली में होगा आयोजनपटना में बिहार दिवस पर 23 मार्च को राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हुआ था चयन‘स्मार्ट...

बेितया के बाल वैज्ञानिक आशीष ने प्रतिभा से किया प्रभावित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Nov 2016 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल दिवस पर खास

नेशनल स्तर पर इंस्पायर्ड अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन

11 से 13 दिसंबर तक दिल्ली में होगा आयोजन

पटना में बिहार दिवस पर 23 मार्च को राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हुआ था चयन

‘स्मार्ट डोर प्रोजेक्ट से लोगों को किया था प्रभावित

कहते हैं सफलता प्रतिभा के कदम चूमती है। इसे सही साबित किया है जिले के बाल वैज्ञानिक आशीष ने। उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंस्पायर्ड अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन 11 से 13 दिसंबर को दिल्ली में होना है। वह 16-17 नवंबर को पटना में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर होने वाले वर्कशॉप में भी भाग लेगा।

आशीष का चयन इसी साल 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवसर पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हुआ था। वहां उसने अपना प्रोजेक्ट ‘स्मार्ट डोर प्रस्तुत किया था, जिसे काफी सराहा गया। इसमें उसने दिखाया था कि कैसे बिना बिजली व मोटर के उपयोग के किवाड़ खोलने व बंद करने से टंकी में पानी भरी जा सकती है। प्रोजेक्ट में उसने दिखाया है कि प्रेशर तकनीक से किवाड़ खुलते ही चापाकल में जुड़े पाइप से पानी एक खास ‘वाल्व में जमा हो जाएगा। फिर किवाड़ बंद होते ही वह पानी टंकी में चला जाएगा।

स्थानीय गोपाल साह उच्च विद्यालय के 12वीं के छात्र आशीष की प्रवृत्ति शुरू से ही अनुसंधान की रही है। नौंवी कक्षा में उसने पानी में साइकिल चलाने की तकनीक पर काम किया था। लेकिन, पर्याप्त संसाधन के अभाव में वह इस पर आगे काम नहीं कर सका। उसके अनुसार, वह अभी बिना मिट्टी के पौधे उपजाने की संभावना पर काम कर रहा है। उसके अनुसार मिट्टी से पौधों को जो पोषक तत्व मिलते हैं, अगर दूसरे माध्यम से पहुंचा दिए जाएं तो उनका विकास संभव है। वह मिसाइलमैन स्व. डॉ. एपीजे अबुल कलाम को अपना आदर्श मानता है। आगे अनुसंधान के क्षेत्र में काफी कुछ करना चाहता है। उसे दरकार है पर्याप्त सहयोग की।

गोपाल साह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद के अनुसार आशीष होनहार छात्र है। उसकी हमेशा ही कुछ नया करने की सोच रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) वर्षा सहाय ने बताया कि आशीष इंस्पायर्ड अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। यह जिले के लिए गर्व की बात है। इससे नयी प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी।

मोट 1 : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिले सर्टिफिकेट के साथ आशीष।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें