फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल में शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन गिरफ्तार

नेपाल में शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन गिरफ्तार

दरवाजे पर शहनाई बज रही थी। महिलाएं शादी का मंगल गीत गा रही थीं। पंडित जी शादी के मंडप में मंत्रोच्चार कर रहे थे। दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में शादी की रस्म अदा कर रहे थे। तभी अचानक सुरक्षाकर्मियों...

नेपाल में शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 01 May 2017 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

दरवाजे पर शहनाई बज रही थी। महिलाएं शादी का मंगल गीत गा रही थीं। पंडित जी शादी के मंडप में मंत्रोच्चार कर रहे थे। दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में शादी की रस्म अदा कर रहे थे। तभी अचानक सुरक्षाकर्मियों को देख दूल्हा-दुल्हन के परिजन और स्थानीय ग्रामीण हक्के-बक्के हो गए। पुलिस को विवाह मंडप की तरफ आते देख अफरातफरी मच गयी। यह वाक्या बारा जिले के कबही गोठ गांव में शनिवार की रात सामने आया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ विवाह करने के आरोप में विवाह मंडप से दूल्हा -दुल्हन व पंडित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद मंडप में भगदड़ मच गयी। वर व वधू पक्ष के लोग इधर -उधर भागने लगे। भगदड़ मच जाने से शादी का खुशनुमा माहौल पल भर में ही गम में तब्दील हो गया।

बारा जिले के एसपी नरेन्द्र उप्रेती ने रविवार को बताया कि नेपाल में नाबालिग बालिका के साथ विवाह करना कानूनन अपराध है। इसी आरोप में बारा जिले के छोटकी फुलवरिया निवासी दूल्हा रामनरेश यादव(31) और बारा के कबही गोठ कर 12 वर्षीया नाबालिग दुल्हन को वैवाहिक बंधन में बंधने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अरुण कुशवाहा कर रहे थे। गिरफ्तार पंडित को डांट -फटकार कर कड़ी हिदायत के बाद छोड़ दिया गया। जबकि वर-वधू पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें