फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस के आंकड़े : रामपुर में नहीं होती है लड़कियों से छेड़छाड़

पुलिस के आंकड़े : रामपुर में नहीं होती है लड़कियों से छेड़छाड़

मुख्यमंत्री ने दो माह बाद मुरादाबाद मंडल में अपराध, कानून, शांति व्यवस्था की बैठक की तो इसमें मंडल के सभी जिलों ने अपने आंकड़े पेश किए। महिला सुरक्षा को लेकर बात शुरू करते ही मंडलीय आंकड़ों में सबसे...

पुलिस के आंकड़े : रामपुर में नहीं होती है लड़कियों से छेड़छाड़
Tue, 23 May 2017 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला सुरक्षा पर योगी सरकार का रुख सख्त है। मंडलीय समीक्षा में उन्होंने काफी देर इसी पर खर्च किए। साफ चेताया था कि जो आंकड़े आप दे रहे हैं अगर गलत निकले तो कार्रवाई होगी। सही आंकड़े दें निडर होकर काम करें। शरीफ को सताएं नहीं गुंडों को छोड़ें नहीं। पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों ने जो आंकड़े दिए उन्हें गंभीरता से देखा भी और फिर सीएम ने इस पर जिलावार समीक्षा भी की। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में एंटी रोमियो दल के गठन का ऐलान किया था। सरकार के गठन के तत्काल बाद एंटी रोमियो दल का गठन भी कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने दो माह बाद मुरादाबाद मंडल में अपराध, कानून, शांति व्यवस्था की बैठक की तो इसमें मंडल के सभी जिलों ने अपने आंकड़े पेश किए। महिला सुरक्षा को लेकर बात शुरू करते ही मंडलीय आंकड़ों में सबसे ज्यादा शोहदे संभल जिले में 37 शोहदे गिरफ्तार हुए। खास बात यह रही कि रामपुर में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। रामपुर में एंटी रोमियो दल 17 हैं और 981 स्थानों पर चेकिंग के बाद भी कोई शोहदा उन्हें नहीं मिला है। एक मामला मिला भी था उसमें लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया गया। साढ़े तीन सौ से ज्यादा शोहदों के माता पिता को बुला कर छोड़ दिया गया।

जिला स्क्वायड मामले गिरफ्तारी

अमरोहा 12 2 2

बिजनौर 21 3 5

संभल 21 0 37

मुरादाबाद 20 5 22

रामपुर 17 0 0

योग 91 20 66

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें