फोटो गैलरी

Hindi Newsचन्दौसी में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ गरजे व्यापारी

चन्दौसी में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ गरजे व्यापारी

निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर चन्दौसी में अखिल भारतीय युवा व्यापार मंडल ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अखिल भारतीय युवा व्यापार...

चन्दौसी में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ गरजे व्यापारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर चन्दौसी में अखिल भारतीय युवा व्यापार मंडल ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अखिल भारतीय युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी रविवार की दोपहर 12 बजे चन्दौसी नगर स्थित फव्वारा चौक पर पहुंचे और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का आरोप है कि निजी स्कूल फीस में चार गुनी बढोत्तरी कर व रीएडमीशन फीस वसूलकर अभिवावकों का आर्थिक शोषण कर रहे है। वहीं कोर्स की किताबों में भी कमीशन के खेल से लोगों की जेब ढीली की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंद्ध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान शाह आलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, राजू चढ्डा, प्रेम ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें