फोटो गैलरी

Hindi Newsआधुनिक हथियारों से लैस होंगे प्रदेश के होमगार्ड

आधुनिक हथियारों से लैस होंगे प्रदेश के होमगार्ड

प्रदेश में पिछले पंद्रह साल में इस कदर दुगर्ति हुई है कि सभी महकमों का सिस्टम बिगड़ा है। पुलिस की तरह क्षमता वाले होमगार्ड जवान कम पगार पाते हैं और फिर भी हाथ में डंडा थाम कर ड्यूटी करते...

आधुनिक हथियारों से लैस होंगे प्रदेश के होमगार्ड
Wed, 10 May 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा के बाद बातचीत में उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा वीओ पीआरडी, सिविल डिफेंस को बंद होने की कगार पर पहुंचा दिया गया। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने सौ दिन का जो काम तय किया है उसी में असर दिखने लगेगा। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह यूपी में भी सभी महकमों का काम पटरी पर होगा। अनिल राजभर ने कहा कि होमगार्ड के जवान जब पुलिस की तरह काम करते हैं तो उनको उनके जैसी आधुनिक सुविधाएं क्यों नहीं मिलनी चाहिए। सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। लखनऊ में होमगार्ड जवानों को इन्सास रायफल चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। होमगार्ड खाली नहीं बैठेंगे। अब वह डंडा लेकर नहीं चलेंगे। उनको आधुनिक हथियार दिए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें