फोटो गैलरी

Hindi Newsफेसबुक पर गुरु गोविंद सिंह के आपत्तिजनक पोस्ट से रोष

फेसबुक पर गुरु गोविंद सिंह के आपत्तिजनक पोस्ट से रोष

संभल। फेसबुक पर सिख समुदाय के गुरु गोविंद सिंह के चित्र के साथ छेड़छाड़ व अपमानित करने वाली पोस्ट से आक्रोश फैल गया। समुदाय के व्यक्ति ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस अधीक्षक को फैक्स द्वारा...

फेसबुक पर गुरु गोविंद सिंह के आपत्तिजनक पोस्ट से रोष
Sat, 27 May 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल में फेसबुक पर सिख समुदाय के गुरु गोविंद सिंह के चित्र के साथ छेड़छाड़ व अपमानित करने वाली पोस्ट से आक्रोश फैल गया। समुदाय के व्यक्ति ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस अधीक्षक को फैक्स द्वारा तहरीर भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। नखासा थाना इलाके के गांव ईसापुर सुनवारी निवासी बलविन्दर सिंह टकारा पुत्र सरदार चमन सिंह का कहना है कि 22 मई को फेसबुक आईडी खोलकर देखी तो उस पर एक युवक निवासी करनाल हरियाणा ने गुरु गोविंद सिंह का अश्लील फोटो दिखाते हुए पोस्ट किया हुआ था। ऊपर एक पंक्ति लिखी थी तो आपत्तिजनक है। जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास किया गया है। बलविन्दर सिंह ने कहा है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश के आरोप में युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें