फोटो गैलरी

Hindi Newsसहारनपुर में अफसरों पर कार्रवाई से मुरादाबाद तक हड़कंप

सहारनपुर में अफसरों पर कार्रवाई से मुरादाबाद तक हड़कंप

सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद अफसरों पर गाज गिरी तो मुरादाबाद तक हड़कंप मच गया। अफसरों के कानों में मुख्यमंत्री की बातें जैसे गूंजने लगीं। कानून व्यवस्था को लेकर तत्काल अफसर एक्शन में आ...

सहारनपुर में अफसरों पर कार्रवाई से मुरादाबाद तक हड़कंप
Thu, 25 May 2017 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद अफसरों पर गाज गिरी तो मुरादाबाद तक हड़कंप मच गया। अफसरों के कानों में मुख्यमंत्री की बातें जैसे गूंजने लगीं। कानून व्यवस्था को लेकर तत्काल अफसर एक्शन में आ गए। आईएएस आईपीएस से लेकर पीसीएस अफसर तक सतर्कता बरती जाने लगी। सहारनपुर की घटना को लेकर मुरादाबाद में भी चौकसी बरती जाने लगी। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे ज्यादा जोर है। मुरादाबाद की मंडलीय समीक्षा में भी इसी विषय पर लंबी चर्चा हुई। अफसरों से कहा गया कि मामूली घटना को भी हल्के में नहीं लेना है। संवेदनशीलता के साथ शांति व्यवस्था पर काम करें। इस बीच फिर सहारनपुर सुलग उठा तो वहां आईएएस आईपीएस अफसरों पर गाज गिरी। अफसरों पर कार्रवाई होते ही मुरादाबाद तक इसकी धमक दिखाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें