फोटो गैलरी

Hindi Newsलखनऊ मेल में छेड़छाड़ डाक्टर गिरफ्तार

लखनऊ मेल में छेड़छाड़ डाक्टर गिरफ्तार

लखनऊ मेल के एसी कोच में महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में डाक्टर को गिरफ्तार किया गया। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत रेल मंत्री को ट्वीटर पर की थी। तड़के जीआरपी ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरोपी...

लखनऊ मेल में छेड़छाड़ डाक्टर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 May 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ मेल के एसी कोच में महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में डाक्टर को गिरफ्तार किया गया। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत रेल मंत्री को ट्वीटर पर की थी। तड़के जीआरपी ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरोपी डाक्टर को ट्रेन से गिर‌फ्तार कर लिया। दोनों ट्रेन के बी-टू कोच में अगल-बगल की सीट पर सफर कर रहे थे।

छेड़छाड़ की शिकार महिला लखनऊ की रहने वाली है। सोमवार की रात वह लखनऊ मेल से दिल्ली जा रही थी। वह बी-टू कोच में थी। उसकी सामने की सीट पर डाक्टर अभिषेक था। वह कुशीनगर का रहने वाला है। उसने रूस से एमबीबीएस की डिग्री ली है और एक परीक्षा के संबंध में दिल्ली जा रहा था। महिला का आरोप है की रास्ते में डाक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। रामपुर के पास महिला ने रेलमंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिषेक के साथ साथ में पत्नी और बच्चे भी थे। अभिषेक परीक्षा के बाद वहां सपरिवार किसी शादी में भी शामिल होने वाला था। जीआरपी का कहना है कि महिला ने इस बात की शिकायत रेल मंत्री से की थी। कंट्रोल मैसेज के बाद ट्रेन को स्क्वायड ने अटेंड किया और सुबह यहां रेलवे सुबह रेलवे स्टेशन ट्रेन से उतार लिया गया। रामुपर जीआरपी द्वारा मामले के विवेचना की जाएगी। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें