फोटो गैलरी

Hindi Newsरामपुर में बदमाशों ने लिया पिटाई का बदला, दो भाइयों को गोली मारी

रामपुर में बदमाशों ने लिया पिटाई का बदला, दो भाइयों को गोली मारी

अजीमनगर थाना क्षेत्र के पेगा गांव में शुक्रवार देररात बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी। बदमाश पंद्रह दिन पहले हुई साथी की पिटाई का बदला लेते हुए दोनों भाइयों को उठाकर ले गये और जंगल में घटना को...

रामपुर में बदमाशों ने लिया पिटाई का बदला, दो भाइयों को गोली मारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 19 Nov 2016 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अजीमनगर थाना क्षेत्र के पेगा गांव में शुक्रवार देररात बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी। बदमाश पंद्रह दिन पहले हुई साथी की पिटाई का बदला लेते हुए दोनों भाइयों को उठाकर ले गये और जंगल में घटना को अंजाम दिया। सूचना पर गांव आई पुलिस ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बताते है करीब पंद्रह दिन पहले पेगा गांव निवासी गंगा सरन के घर कुछ बदमाश आ गये थे। तब परिजनों ने एक बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। पकड़ा गया बदमाश घरवालों पर फायरिंग करके भागने में सफल रहा। शुक्रवार की देर रात गंगा सरन के घर करीब आधा दर्जन बदमाश फिर आ धमके। आरोप है बदमाश गंगा सरन को उठाकर जंगल ले गये और उसे एक पेड़ से बांध दिया। उसके बाद बदमाश उसके छोटे भाई सौरन सिंह को भी उठाकर जंगल ले गये। बदमाशों ने दोनो भाइयों को पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई की। आरोप है बदमाश बार-बार बदला लेने की बात कर रहे थे। जाते समय बदमाशों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज़ सुन तमाम ग्रामीण मौके पर आ गये। दोनो भाइयों को खून से लथपथ पड़ा देख सबके होश उड़ गये। ग्रामीणों की सूचना पर करीब पंद्रह मिनट बाद पुलिस भी गांव पहुंच गयी। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। को पकड़ने को तलाशी भी की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनो भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही हकीकत सब के सामने आ जाएगी। घटना के पीछे जो भी कारण हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

-रमेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी अजीमनगर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें