फोटो गैलरी

Hindi Newsपत्नी के कत्ल में पति को उम्रकैद

पत्नी के कत्ल में पति को उम्रकैद

मामला बनियाठेर के इस्लामनगर थाने के गांव अगरास का है। नेहटा निवासी वीरेन्द्र कुमार शर्मा को 24 नवंबर 2006 को भतीजी संतोष कुमारी के अचानक गायब होने की जानकारी मिली। उसने ससुरालवालों से पूछा तो...

पत्नी के कत्ल में पति को उम्रकैद
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मामला बनियाठेर के इस्लामनगर थाने के गांव अगरास का है। नेहटा निवासी वीरेन्द्र कुमार शर्मा को 24 नवंबर 2006 को भतीजी संतोष कुमारी के अचानक गायब होने की जानकारी मिली। उसने ससुरालवालों से पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वीरेंद्र ने तहसील दिवस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पति रमेश चन्द्र शर्मा के अलावा राकेश, राजकुमारी और लटुरी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में पता चला कि महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद चारों के खिलाफ अपहरण, हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 एडीजे सत्य प्रकाश द्विवेदी की अदालत में हुई। एडीजीसी रंजीत सिंह राठौर और रेशमा बेगम ने अभियोजन पक्ष रखा। रिपोर्ट और अन्य सबूत कोर्ट में पेश किए। इस पर कोर्ट ने अपहरण और हत्या का दोषी मानते हुए पति रमेश चंद्र शर्मा के खिलाफ फैसला सुनाया। अदालत ने 15 हजार रुपये का जुमाना भी लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें