फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वार में समझौते के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म

स्वार में समझौते के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वकीलों की चल रही हड़ताल त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आज खत्म हो गई। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में वकीलों को आश्वस्त किया गया कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र होगा और किसी तरह का...

स्वार में समझौते के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Nov 2016 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वकीलों की चल रही हड़ताल त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आज खत्म हो गई। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में वकीलों को आश्वस्त किया गया कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र होगा और किसी तरह का विवाद होने की नौबत नहीं आने दी जाएगी। वकीलों ने कम्प्यूटर कक्ष में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के मद्देनजर होने वाले भ्रष्टाचार के अलावा अविवादित वाद में अनावश्यक विलंब तथा कथित दुर्व्यवहार को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कम्प्यूटर कक्ष में ताले डाल दिए थे। इसके अलावा सात नवंबर तक न्यायिक कार्य न करने की भी घोषणा की थी। शुक्रवार को हड़ताल का दूसरा दिन था। हड़ताल लंबी न हो इसको लेकर उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाई और बार एवं सीनियर बार को वार्ता के लिए आमंत्रतित किया। तहसीलदार और वकीलों के बीच मध्यस्थता करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि वकीलों ने जो मुद्दे उठाए हैं उनका निस्तारण शीघ्र किया जाएगा। आश्वासन से संतुष्ट वकीलों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। इस मौके पर बार अध्यक्ष मोहम्मद जहूर खां, सीनियर बार के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, सैयद नासिर मियां, इरशाद अहमद, राशिद अली गौस, दिलीप अरोरा, पंकज जोशी, अतहर फहीम, जावेद अख्तर अंसारी, मुईन खां, सुंदर लाल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें