फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध खनन में तीन बेटों समेत फंसे सपा नेता

अवैध खनन में तीन बेटों समेत फंसे सपा नेता

सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के नेता नागेश और उनके तीन बेटे अवैध खनन में फंस गये। बुधवार शाम कछवां थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार रात खनन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद यह...

अवैध खनन में तीन बेटों समेत फंसे सपा नेता
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के नेता नागेश और उनके तीन बेटे अवैध खनन में फंस गये। बुधवार शाम कछवां थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार रात खनन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद यह कदम उठाया गया। आरोप है कि सपा नेता और उनके बेटे गंगा में अवैध बालू खनन के धंधे में लिप्त हैं। जिले में अवैध बालू खनन बेरोकटोक जारी है। कई क्षेत्रों में पत्थरों का अवैध खनन भी किया जा रहा है। प्रतिबंध के बाद भी पहाडों में विस्फोट कराये जाते हैं। मड़िहान तहसील समेत कई स्थानों पर अवैध पत्थर खनन के लिए विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि खनन और पुलिस विभाग की निष्क्रियता से अवैध खननकर्ता बेखौफ हैं। मंगलवार रात मझवां ब्लाक में धन्नूपुर गांव के पास अवैध बालू खनन की शिकायत पर सर्वेयर रामसुरेश और कछवां थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अवैध खननकर्ता मौके से भाग गये। मौके पर जेसीबी और दो ट्रैक्टर बरामद हुए। पुलिस ने तीनों वाहनों को थाने पर लाकर सीज कर दिया। अवैध खनन के आरोप में सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के नेता नागेश उपाध्याय, उनके बेटे भोले उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय व विपिन उपाध्याय पर केस दर्ज किया गया। इधर, खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई को सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के नेता नागेश उपाध्याय ने दुर्भावना से ग्रसित बताया। कहा कि पुलिस दुर्भावना से ग्रसित होकर काम कर रही है। उनका कहना है कि उनका ट्रैक्टर और जेसीबी घर के बाहर से उठवाया गया। इस सिलसिले में उन्होंने सभी आला अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानेदार ने उनसे कई बार सुविधा शुल्क की मांग की। असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस ने उन्हें और उनके बेटों को मुकदमे में फंसा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें