फोटो गैलरी

Hindi Newsमिर्जापुर: क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा धान

मिर्जापुर: क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा धान

भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुवार को क्षेत्र के चितविश्राम तिराहा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए धान क्रय केंद्रों को धान खरीद आवाज उठाई। बैठक को संबोधित...

मिर्जापुर: क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा धान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुवार को क्षेत्र के चितविश्राम तिराहा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए धान क्रय केंद्रों को धान खरीद आवाज उठाई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं मंडलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद के लिए सोनपुर, अहरौरा, घाटमपुर, अदालहाट, कोलना, कैलहट, नारायणपुर, जमालपुर, मठना, घाटमपुर, चचेरीमोड़, राजगढ़, ददरा सहित अन्य स्थानों पर धान क्रय केंद्र खोल रखा है। यहां पर नाम मात्र के लिये धान क्रय का बोर्ड लगा है। धान खरीदारी के नाम पर संस्था के कर्मचारी बहानेबाजी कर धान खरीदने से मना कर रहे हैं। इससे किसानों को रोजाना बैरंग लौट रहे हैं। जबकि 180 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य था। इसमें केवल 8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके जिम्मेदार संस्था के कर्मचारी हैं। जो सरकार व किसान के बीच की दूरी को कम करने के बजाय बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

ढुड़िया गांव निवासी किसान प्रह्लाद सिंह ने बताया कि संस्था में 1470 रुपये मोटा व 1510 रुपये में पतला धान का क्रय बोर्ड लगाया गया है। लेकिन संस्था में रुपये नहीं होने की बात कहकर धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी कराने की मांग की है। अन्यथा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसके पूर्व बैठक में मंडल महासचिव छविनाथ सरदोयी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर कंचन सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राजीव सिंह, छविनाथ सिंह, कल्लू सिंह, जयसिंह, पंचम सिंह व माता प्रसाद आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें