फोटो गैलरी

Hindi Newsसहारनपुर हिंसा : भीम आर्मी के खातों को सार्वजनिक करें अधिकारी : राष्ट्रीय अध्यक्ष

सहारनपुर हिंसा : भीम आर्मी के खातों को सार्वजनिक करें अधिकारी : राष्ट्रीय अध्यक्ष

भीम आर्मी को लेकर बसपा और भाजपा के बीच चले आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच भीम आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने राजनीतिक दलों पर भीम आर्मी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा...

सहारनपुर हिंसा : भीम आर्मी के खातों को सार्वजनिक करें अधिकारी : राष्ट्रीय अध्यक्ष
,नई दिल्ली Fri, 26 May 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी को लेकर बसपा और भाजपा के बीच चले आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच भीम आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने राजनीतिक दलों पर भीम आर्मी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी एक अराजनैतिक पढ़े-लिखे युवाओं का संगठन है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन बैंक खातों को सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं, जिनमें उनके पास लाखों रुपये आने का आरोप लगाया जा रहा है।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी किए गये प्रेस नोट में कहा गया है कि भीम आर्मी को कोई बसपा से तो कोई भाजपा से जोड़ रहा है। ये राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए भीम आर्मी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। भीम आर्मी उन दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काम करने वाला संगठन है, जिन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता है, उनकी आवाज यह संगठन उठाता है।

भीम आर्मी के बैंक खातों में लाखो-करोड़ों रुपये आने का आरोप लगाया जा रहा है। वह अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं कि वह इन खातों को सार्वजनिक करें कि किन खातों में कितना पैसा आया है। जिससे जनता को सारी सच्चाई पता चल सके। उन्होंने कहा कि सड़क दूधली, शब्बीरपुर, चंदपुर या असनावली जनता रोड पर जो भी घटनाएं हुई हैं, उनसे भीम आर्मी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्दोष युवाओं को इन घटनाओं में गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें शीघ्र रिहा कराया जाए। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह आपसी भाईचारा बनाये रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें