फोटो गैलरी

Hindi Newsचमचमाते बर्तनों में खाना खाएंगे परिषदीय स्कूली बच्चे

चमचमाते बर्तनों में खाना खाएंगे परिषदीय स्कूली बच्चे

प्रदेश सरकार ने प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को धनतेरस पर बर्तनों का तोहफा दिया है। जिले के तीस स्कूलों में हुए बर्तन वितरण में सभी बच्चों को स्टेनलिस स्टील की एक-एक थाली और...

चमचमाते बर्तनों में खाना खाएंगे परिषदीय स्कूली बच्चे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Oct 2016 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार ने प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को धनतेरस पर बर्तनों का तोहफा दिया है। जिले के तीस स्कूलों में हुए बर्तन वितरण में सभी बच्चों को स्टेनलिस स्टील की एक-एक थाली और गिलास वितरित किए गए।

जहां पहले बच्चों को मिड-डे मील खाने के लिए घर से बर्तन लाना पड़ता था, लेकिन इस मुसीबत का भी प्रदेश सरकार ने खात्मा कर दिया। शुक्रवार को जिले के 12 ब्लॉकों के 4944 छात्र-छात्राओं को सरकार की पहल पर थाली और गिलास दिया गया। स्कूलों में इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चे भी हाथ में थाली और गिलास लिए फूले नहीं समा रहे थे। सभी ने थाली और गिलास को हाथ में लेकर खुशी दिखाई। बच्चों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन व दूध देने की व्यवस्था है। अभी तक छात्र घर से बर्तन लाते थे। जिसे अब सरकार की पहल पर बंद करते हुए उन्हें स्कूल में थाली और गिलास दिया जाएगा।

वितरण के लिए अधिकारियों की लगी थी ड्यूटी

प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गाए इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को इसकी कमान सौंपी गई। शुक्रवार सुबह जिले के 15 अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर बच्चों को थाली और गिलास का तोहफा दिया। वहीं बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकारियों का स्वागत किया। सीडीओ विशाख जी ने बताया कि धनतेरस पर परिषदीय स्कूलों में बर्तनों का वितरण किया गया। जिससे बच्चों को अब घर से बर्तन लाने की जरुरत नहीं होगी। अभी 30 स्कूलों में ही वितरण हुआ है। दीपावली के बाद जिले के बाकि बचे स्कूलों में भी वितरण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें