पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबाला बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई
गुरुवार को मेरठ में बसपा को एक बड़ा झटका लगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबाला गौतम ने आद दिल्ली जाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी बसपा छोड़कर कांग्रेसी हो गए। ...
गुरुवार को मेरठ में बसपा को एक बड़ा झटका लगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबाला गौतम ने आद दिल्ली जाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी बसपा छोड़कर कांग्रेसी हो गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबाला गौतम अपने साथियों-समर्थकों के साथ दिल्ली गई। वहां कांग्रेस के यूपी प्रभारी नसीब सिंह के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली। कांग्रेस नेता नसीब सिंह ने राजबाला के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। राजबाला को कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मंत्री आफताब अहमद, मेहरबान आलम, मंडल प्रभारी सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, तारिश कुरैशी के साथ ही अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता भी आएंगे।