फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी के रोड शो की तैयारियां तेज, प्रशांत किशोर ने देखा रूट

राहुल गांधी के रोड शो की तैयारियां तेज, प्रशांत किशोर ने देखा रूट

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को प्रस्तावित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम और गुरुवार को रोड शो की कांग्रेसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को प्रशांत किशोर पूरी टीम के...

राहुल गांधी के रोड शो की तैयारियां तेज, प्रशांत किशोर ने देखा रूट
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Oct 2016 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को प्रस्तावित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम और गुरुवार को रोड शो की कांग्रेसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को प्रशांत किशोर पूरी टीम के साथ मेरठ पहुंचे। उन्होंने रोड शो का रूट देखा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दूसरी ओर, एसपीजी टीम दोबारा रोड शो के रूट पर निकली। टीम ने मार्ग पर पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों, प्रतिमाओं की सूची तैयार की और धार्मिक स्थलों के बारे में पूरी जानकारी भी जुटाई। इधर, कांग्रेसी राहुल गांधी के दौरे को लेकर उत्साहित हैं और इसे सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं।

सोमवार देर शाम प्रशांत किशोर अपनी टीम के साथ मेरठ पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद भी साथ थे। उन्होंने मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने अगले तीन दिनों में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और मेरठ के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में मुख्य रूप से मेरठ जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, हरेंद्र कुमार गाजियाबाद, सुभाष गांधी बुलंदशहर, विवेक बंसल अलीगढ़, नानू मियां मुजफ्फरनगर, सतेंद्र नागर नोएडा मौजूद रहे। प्रशांत किशोर और इमरान मसूद ने राहुल गांधी के रोड शो के रूट को देखा और पूरे कार्यक्रम पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी। इसके बाद प्रशांत किशोर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया

सोमवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक की। जिलाध्यक्ष सविता सोमानी ने बैठक में राहुल गांधी के दौरे को लेकर चर्चा की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी राहुल गांधी के रोड शो में स्वागत से लेकर अन्य कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगी।

सेवादल के 300 कार्यकर्ताओं की तैयार हो रही टीम

राहुल गांधी के सर्किट हाउस से लेकर रोड शो तक सेवादल की टीम अलर्ट रहेगी। सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर और महानगर अध्यक्ष सेवादल कार्यकर्ताओं की टीम को तैयार कर रहे हैं। दूसरी ओर, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रूबीना फरीदी ने भी बैठक की और राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

सर्किट हाउस के कमरा नंबर एक में रुकेंगे राहुल

सर्किट हाउस में राहुल गांधी बुधवार देर रात पहुंचेगे। वह कमरा नंबर एक में रुकेंगे। यहीं पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अन्य लोगों के मुलाकात करेंगे। गुरुवार सुबह सर्किट हाउस से ही रोड शो की शुरूआत करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें