फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर का घेराव, कहा ठेका हटवाओ

भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर का घेराव, कहा ठेका हटवाओ

कुटी चौराहा पर अवैध रूप से ठेके से बिक रही शराब के विरोध में महिलाओं ने भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर का घेराव किया है। महिलाओं ने कहा कि अवैध रूप से ठेका चल रहा है। जब हाइवे पर सभी ठेके बंद हो गए है तो...

भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर का घेराव, कहा ठेका हटवाओ
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 10 Apr 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कुटी चौराहा पर अवैध रूप से ठेके से बिक रही शराब के विरोध में महिलाओं ने भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर का घेराव किया है। महिलाओं ने कहा कि अवैध रूप से ठेका चल रहा है। जब हाइवे पर सभी ठेके बंद हो गए है तो अब तक यह ठेका क्यों नहीं बंद हुआ है। सोमेंद्र तोमर से ठेका बंद कराने की मांग रखी। विधायक ने आबकारी अधिकारियों से बातचीत कर ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया है।

कुटी चौराहा पर शराब का ठेके पर नशेडियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ कर दी थी। पूरा बवाल हुआ था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया था। इस मामले में भाजपा दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर के पास कुटी चौराहा और शेरगढ़ी महिलाएं एकत्र होकर पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा विधायक से महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने ठेका बंद नहीं किया है बल्कि अपनी मौजूदगी में शराब की बिक्री कराई है। हमने भगवान की मूर्ति रखकर भजन कीर्तन किया तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज करते हुए भगा दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यहां हाइवे पर शराब बिक रही है। शराब का ठेका बंद नहीं हो रहा है। जबकि नियम है कि हाइवे पर कोई भी ठेका नहीं चलेगा। महिलाओं के साथ शराबियों ने छेड़छाड़ की तो पुलिस ने उन पर भी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में हम कहां जाए। इस पर विधायक ने कहा कि वह इस मामले में नौचंदी पुलिस से बात करेंगे और साथी आबकारी के अधिकारियों से भी ठेके के बंद कराने के संबंध में बातचीत करेंगे। जिसके बाद महिलाएं वापस लौटी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें