फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनगर में तीन वर्ष की बच्ची से रेप

राजनगर में तीन वर्ष की बच्ची से रेप

राजनगर के एक गांव में गुरुवार रात दो किशोरों नेे तीन साल की एक बच्ची को हवस का शिकार बनाया। खून से लथपथ बच्ची को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के कुछ ही...

राजनगर में तीन वर्ष की बच्ची से रेप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Mar 2017 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

राजनगर के एक गांव में गुरुवार रात दो किशोरों नेे तीन साल की एक बच्ची को हवस का शिकार बनाया। खून से लथपथ बच्ची को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के कुछ ही घंटें बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। वह पड़ोस का ही रहने वाला है। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। मां-बाप बगल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

राजनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता के बयान पर दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे माता-पिता बच्ची को सुलाकर बगल में शादी की बारात देखने चले आये। वापस आये तो दोनों आरोपितों को आंगन से भागते देखे। बरामदे पर बच्ची खून से लथपथ हालत में कराह रही थी। बारिश की वजह से बच्ची घंटों घर में ही तड़पती रही। बाद में राजनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता के पिता का बयान दर्ज किया। बयान के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आधिकारिक रूप से बच्ची के साथ गैंग रेप की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही इसका खुलासा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें