फोटो गैलरी

Hindi Newsसंसाधनों के संरक्षण से ही कृषि विकास संभव

संसाधनों के संरक्षण से ही कृषि विकास संभव

संसाधानों का संरक्षण से ही कृषि क्षेत्र में विकास संभव है। इसके लिए समन्वित व संतुलित प्रणाली का प्रयोग करना होगा। न तो जैविक खेती कर सभी के भूख को शांत किया जा सकता है और न ही रसायनिक उर्वरक पर...

संसाधनों के संरक्षण से ही कृषि विकास संभव
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

संसाधानों का संरक्षण से ही कृषि क्षेत्र में विकास संभव है। इसके लिए समन्वित व संतुलित प्रणाली का प्रयोग करना होगा। न तो जैविक खेती कर सभी के भूख को शांत किया जा सकता है और न ही रसायनिक उर्वरक पर नर्भिर रहा जा सकता है। ये बातें रामपट्टी स्थित संयुक्त कृषि भवन में घोघरडीहा स्वराज्य विकास संघ जगतपुर की ओर से प्राकृतिक संसाधन संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डीएओ रेवतीरमण ने कही। कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि बदली परस्थिति में टिकाऊ खेती जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें