फोटो गैलरी

Hindi Newsसदर में निकली कलश यात्रा, भागवत कथा आज से

सदर में निकली कलश यात्रा, भागवत कथा आज से

शिव श्याम मन्दिर समिति की ओर से शनिवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह 11 बजे रामदास का हाता सदर से प्रारम्भ होकर सब्जी मंडी, भानू चैराहा, सदर पुलिस थाना, नेहरु रोड, बड़ी बाजार होते हुए...

सदर में निकली कलश यात्रा, भागवत कथा आज से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Dec 2016 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शिव श्याम मन्दिर समिति की ओर से शनिवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह 11 बजे रामदास का हाता सदर से प्रारम्भ होकर सब्जी मंडी, भानू चैराहा, सदर पुलिस थाना, नेहरु रोड, बड़ी बाजार होते हुए पुनः रामदास का हाता स्थित मन्दिर आकर समाप्त हुई। यात्रा में 251 सौभाग्यशाली महिलाएं पीले वस्त्र धारण किये, सिर पर मंगल कलश लिए और भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। संयोजक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘गुरुजी‘ ने बताया कि 18 से 24 दिसम्बर तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्री नवग्रह शांति एवं महालक्ष्मी यज्ञ और दोपहर तीन बजे से शाम 6.30 बजे तक भागवत कथा होगी। कथा आचार्य सुधीर कृष्ण जी महाराज सुनाएंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति 25 दिसम्बर को होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें