फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला चालकों ने डिपो में प्रदर्शन किया

महिला चालकों ने डिपो में प्रदर्शन किया

ग्रामोत्थान कल्याणकारी शिक्षा समिति की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव की अगुवाई में शुक्रवार को नगर निगम जोन पांच व आठ के डिपो पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आलमबाग में बीते दिन हुए प्रदर्शन का...

महिला चालकों ने डिपो में प्रदर्शन किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामोत्थान कल्याणकारी शिक्षा समिति की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव की अगुवाई में शुक्रवार को नगर निगम जोन पांच व आठ के डिपो पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आलमबाग में बीते दिन हुए प्रदर्शन का कोई हल नहीं निकला। उनका कहना था जब तक नगर आयुक्त नियमित नौकरी का लिखित आश्वासन नहीं देते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार सुबह तेजीखेड़ा और बंगला बाजार डिपो पर महिला चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक नगर आयुक्त लिखित तौर पर भरोसा नहीं देते वो कचरा उठाने के काम पर वापस नहीं लौटेंगे। महिलाओं ने कहा कि वे अपना हक लेकर रहेंगी। कूड़ा उठाने वाली कम्पनी इको ग्रीन एनर्जी प्रा. लिमिटेड के अधिकारियों की मनुहार को भी कर्मचारियों ने अनसुना कर दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें