फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्मी से अभी राहत नहीं

गर्मी से अभी राहत नहीं

रविवार देर रात आई आंधी भी लोगों को कोई राहत नहीं दिला सकी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने सोमवार को भी खूब परेशान किया। पारा बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। दिन भर लोगों का पसीना निकलता रहा। मौसम...

गर्मी से अभी राहत नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार देर रात आई आंधी भी लोगों को कोई राहत नहीं दिला सकी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने सोमवार को भी खूब परेशान किया। पारा बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। दिन भर लोगों का पसीना निकलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी का असर और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बीते दिनों की तरह सुबह से ही तेज धूप निकल आई। कुछ देर बाद ही धूप की तपिश परेशान करने लगी। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर और बढ़ता गया। दोपहर होते- होते लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दिन भर लोग गर्मी से परेशान हो गए। देर शाम हवाओं के चलने से कुछ राहत जरूर मिली। चौबीस घण्टे के भीतर ही अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 39.3 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें