फोटो गैलरी

Hindi News12 वर्ष से फरार तस्कर को किया गिरफ्तार

12 वर्ष से फरार तस्कर को किया गिरफ्तार

वर्ष 2004 में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर जमानत पर छूटने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महकमे ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। विशेश्वरगंज थाने की पुलिस ने उसे बुधवार की...

12 वर्ष से फरार तस्कर को किया गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Sep 2016 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2004 में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर जमानत पर छूटने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महकमे ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। विशेश्वरगंज थाने की पुलिस ने उसे बुधवार की सुबह कस्बा स्थित तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

विशेश्वरगंज संवाद के अनुसार एसओ श्रीनाथ यादव को बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि सुल्ताना सरहदी गांव निवासी फरार मादक पदार्थ तस्कर ठाकुर उर्फ ठकुरे कस्बे के तिराहे के पास देखा गया है। वह लुधियाना जाने की फिराक में है। जिस पर उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए आरक्षी विकास मिश्रा, सैय्यद अकबर हुसैन को साथ लेकर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि वर्ष 2004 में मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए इस तस्कर को जमानत पर छूटने के बाद से ही फरार चल रहा था। अदालत ने इसका वारंट जारी किया था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें