फोटो गैलरी

Hindi Newsगरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले : ब्रजेश पाठक

गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले : ब्रजेश पाठक

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने विधि छात्रों से कहा कि वह अपना लक्ष्य तय करें, परिश्रम करें तो मंजिल अवश्य मिलेगी। गरीबों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इस दिशा...

गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले  : ब्रजेश पाठक
,नई दिल्ली Wed, 07 Jun 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने विधि छात्रों से कहा कि वह अपना लक्ष्य तय करें, परिश्रम करें तो मंजिल अवश्य मिलेगी। गरीबों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इस दिशा में काम करने की जरूरत है ब्रजेश पाठक ने बुधवार को राज्य लोक सेवा अधिकरण द्वारा विधि छात्रों के लिए आयोजित त्रिसाप्ताहिक कार्यक्रम में यह बात कही। श्री पाठक ने छात्रों को पूरी तैयारी के साथ लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संघर्ष करने का मन्त्र दिया। पाठक ने छात्रों को प्रतीकों के अध्ययन के साथ-साथ व्यवहारिक बातों को ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने इस अवसर पर न्याय विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। श्री पाठक ने अपने सम्बोधन में छात्रों को अपने राजनीतिक जीवन के की कई घटनाओं और संघर्ष को भी बताया। राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने छात्रों को न्याय के क्षेत्र में विभिन्न अवसर एवं न्याय की महत्ता तथा सबको न्याय के बारे में बताया। इसके साथ ही यूनीसेफ के इण्डिया प्रमुख श्रीमती राऊथ निएंन ने छात्रों को बाल अधिकारों तथा बच्चों की विभिन्न समस्याओं एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनीसेफ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु शेखर पांडे ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें