फोटो गैलरी

Hindi Newsन्दावन समाचार पत्र वितरक संघ का तहरी भोज

न्दावन समाचार पत्र वितरक संघ का तहरी भोज

लखनऊ । हिंदुस्तान संवाद पीजीआई क्षेत्र के कृष्णा बेन्केट हाल, स्वास्थ्य बिहार रायबरेली रोड,में वृन्दावन समाचार पत्र विरतरक संघ ने तहरी भोज का आयोजन किया। जिसमें आर के शुक्ल,डा.जितेन्द्र...

न्दावन समाचार पत्र वितरक संघ का तहरी भोज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Feb 2017 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ । हिंदुस्तान संवाद पीजीआई क्षेत्र के कृष्णा बेन्केट हाल, स्वास्थ्य बिहार रायबरेली रोड,में वृन्दावन समाचार पत्र विरतरक संघ ने तहरी भोज का आयोजन किया। जिसमें आर के शुक्ल,डा.जितेन्द्र तिवारी,नमोनारायण द्विवेदी और जय सिंह एडवोकेट,उतरेठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष सिंह शामिल हुए। सभी लोगों ने आगामी चुनाव में सपरिवार मतदान करने और सभी मिलने वालों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ ली। आर के शुक्ल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को वोट का महत्व समझाते हुए,मतदान के लिए जागरूक किया। वृन्दावन समाचार वितरक संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव,ने लोगों का आह्वान किया की हाकर्स की मेहनत और त्याग के लिए हर महीने दस रुपए पेपर के बिल के साथ जरुर दें। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय चिकित्सक,व्यापारी ,समाजसेवी,सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए, वृन्दावन पत्र वितरक के अध्यक्ष रामस्वरूप ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। सबने एक साथ तहरी का आनन्द लिया। इस मौके पर ब्रज किशोर,राम निवास,मुकेश,अरविन्द मौर्या,बासू पाल,छोटे लाल, जय सिंह चैहांन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें