फोटो गैलरी

Hindi Newsतेजी से बढ़ रही है अस्थमा की बीमारी

तेजी से बढ़ रही है अस्थमा की बीमारी

अस्थमा की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में ही करीब साठ हजार लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। धूम्रपान, प्रदूषण व फास्ट फूड के अधिक प्रयोग से अस्थमा रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह जानकारी...

तेजी से बढ़ रही है अस्थमा की बीमारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 May 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

अस्थमा की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में ही करीब साठ हजार लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। धूम्रपान, प्रदूषण व फास्ट फूड के अधिक प्रयोग से अस्थमा रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह जानकारी शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से अस्थमा जांच चिकित्सा शिविर में डॉ. सूर्यकांत ने दी।

उन्होंने बताया कि इन्हेलर का प्रयोग इस बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय है। इन्हेलर का कोई दुष्परिणाम नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज सही तरह से दवाइयों व इन्हेलर का प्रयोग करके एक सामान्य जीवन जी सकता है। सांस फूलना, पसली चलना, बार- बार सर्दी जुकाम व खासी होना अस्थमा के प्रमुख लक्षण हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता ने कहा कि सांस लेने मे तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण के कारण यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण के कारण यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। सांस की समस्या से पीड़ित को धूल, धुएं और नमी से बचना चाहिए। मौसम बदलने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

50 से अधिक की हुई नि:शुल्क जांच

चिकित्सा शिविर में 53 लोगों की नि:शुल्क पीएफटी जांच की गई। शिविर में आए अस्थमा के मरीजों को इन्हेलर लेने का सही तरीका बताया गया। जरूरतमंद को दवाइयां व इन्हेलर भी दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें