फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतीक्षा सूची में शामिल 1596 यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिला

प्रतीक्षा सूची में शामिल 1596 यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिला

विशेष संवाददाता-राज्य मुख्यालयप्रदेश के प्रतीक्षारत हज यात्रियों में से 1596 हज यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिल गया है। हज कमेटी आफ इण्डिया ने प्रतीक्षा सूची में दर्ज इन 1596 हज यात्रियों को इस...

प्रतीक्षा सूची में शामिल 1596 यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिला
Wed, 07 Jun 2017 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता-राज्य मुख्यालय

प्रदेश के प्रतीक्षारत हज यात्रियों में से 1596 हज यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिल गया है। हज कमेटी आफ इण्डिया ने प्रतीक्षा सूची में दर्ज इन 1596 हज यात्रियों को इस साल हज यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

राज्य हज समिति के सचिव, कार्यपालक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया के पांच जून को जारी सर्कुलर के अनुसार लाटरी में चुने गए हज यात्रियों की 1335 निरस्त सीटों और अंडर कोटा राज्यों से प्राप्त 261 सीटों के सापेक्ष कुल 1596 सीटें प्रतीक्षा सूची के हज यात्रियों को मिल गई है। इस प्रकार प्रदेश के कुल 1596 हज यात्रियों को प्रतीक्षा सूची के क्रम के अनुसार चयनित घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 6 जून को जारी हज कमेटी आफ इण्डिया के एक अन्य सर्कुलर के अनुसार महरम श्रेणी में 200 सीटों के सापेक्ष हज कमेटी आफ इण्डिया में आयोजित लाटरी के माध्यम से नौ सीटें चयनित हुई हैं।

इन चुने हुए हज यात्रियों को कैटेगरी के अनुसार पूरी धनराशि स्टेट बैंक आफ इण्डिया के खाते में जमा करनी होगी। पूरी धनराशि जमा करके पे-इन स्लिप व हज कमेटी आफ इण्डिया की प्रति, मूल पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट मूल रूप में राज्य हज समिति कार्यालय में 19 जून तक जमा करना अनिवार्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें