फोटो गैलरी

Hindi Newsदगाबाज चीन के खिलाफ दो अक्तूबर को जुटेंगे लोकतंत्र सेनानी

दगाबाज चीन के खिलाफ दो अक्तूबर को जुटेंगे लोकतंत्र सेनानी

आतंकवादी देश पाकिस्तान का साथ देने और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का विरोध करने वाले चीन के खिलाफ यूपी के लोकतंत्र सेनानी और लोकतंत्र समर्थक एकजुट हो गए हैं। वे दो अक्तूबर को लखनऊ में...

दगाबाज चीन के खिलाफ दो अक्तूबर को जुटेंगे लोकतंत्र सेनानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 09:35 AM
ऐप पर पढ़ें

आतंकवादी देश पाकिस्तान का साथ देने और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का विरोध करने वाले चीन के खिलाफ यूपी के लोकतंत्र सेनानी और लोकतंत्र समर्थक एकजुट हो गए हैं। वे दो अक्तूबर को लखनऊ में जुटेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित करने के साथ ही चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प लेंगे।

यह जानकारी लोकतंत्र सेनानी व एमएलसी यशवंत सिंह और यूपी लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने शनिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि इस दिन उरी के आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को भी श्रद्धाजंलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन के कारण हेकड़ी भर रहा है। पाकिस्तान को अब 'आतंकिस्तान' कहा जाना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि चीन के रवैए को देखते हुए देश और प्रदेश की सरकारों को चीनी सामान की बिक्री नहीं होने देनी चाहिए। आपातकाल में जेल में रहकर तानाशाही के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले प्रदेश के साढ़े छह हजार लोकतंत्र सेनानियों ने अब चीन की दादागीरी के खिलाफ झंडा उठाया है। वे लखनऊ में संकल्प लेकर चीनी सामान के बहिष्कार के लिए जागरुकता अभियान चलाने की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बहिष्कार का कदम जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें