फोटो गैलरी

Hindi Newsयात्रियों से ठगी ·करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

यात्रियों से ठगी ·करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

ट्रेनों और चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। स्टेशन परिसर से दोनों शातिरों·की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे अपने शिकार की तलाश में...

यात्रियों से ठगी ·करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रेनों और चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। स्टेशन परिसर से दोनों शातिरों·की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे अपने शिकार की तलाश में चारबाग रेलवे स्टेशन आए थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने दोनों जालसाजों को पकड़कर जेल भेज दिया।

जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए शातिरों में अमेठी निवासी राम प्रताप तिवारी एवं उन्नाव निवासी राम शंकर शर्मा शामिल हैं। तलाशी के दौरान दोनों के पास से यात्रियों से ठगे गए 15 हजार रुपए मिले है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी चारबाग सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शातिर यात्री को अपने बातों में फंसाकर पहले उनसे दोस्ती करते थे और मौका मिलते ही नगदी व सामान लेकर गायब हो जाते थे। दोनों शातिरों ने स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में·यात्रियों के साथ ठगी करने की बात कबूली है। जीआरपी ने दोनों जालसाजों के खिलाफ·कई धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें